फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flour and milk powder samples failed, fined 1.36 lakh

मैदा और दूध के पाउडर के सैंपल फेल, 1.36 लाख का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Flour and milk powder samples failed, fined 1.36 lakh
रुद्रपुर। मैदा और दूध के पाउडर के सैंपल फेल होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने एक लाख छत्तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दूध के दो और पनीर व मिल्क क्रीम के एक-एक सैंपल भी अधोमानक मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीती 29 जून को काशीपुर में दूध, पनीर और मिल्क क्रीम के सैंपल लिए थे। जिला अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि टीम ने दूध के दो, मिल्क क्रीम व पनीर के एक-एक सैंपल भरे थे, जिनमें से सभी सैंपल अधोमानक मिले हैं। इसको लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष किच्छा से भरे गए मैदा और दूध के पाउडर के सैंपल फेल होने के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने एक लाख छत्तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मैदा का सैंपल फेल होने पर 90,000 व दूध के पाउडर का सैंपल फेल होने पर 46,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed