फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected SDM office in bazpur

कुमाऊं कमिश्नर का चकराया सिर: दीपक रावत ने किया SDM दफ्तर का निरीक्षण, एक ही दिन में 30 वादों पर बहस देख चौंके

Sat, 27 Jul 2024 02:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 02:17 PM IST
सार

आयुक्त दीपक रावत ने एसडीएम दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार बनाम, 229बी और 143 के पत्रावलियों की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected SDM office in bazpur
दीपक रावत ने किया SDM दफ्तर का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुक्त दीपक रावत ने एसडीएम दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार बनाम, 229बी और 143 के पत्रावलियों की जांच पड़ताल की। एक ही दिन में 30 वादों पर बहस होने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर एडीएम को पत्रावलियों की जांच कर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के बाद उनसे बाढ़ पीड़ितों ने मुलाकात कर मुआवजे की मांग की जबकि शहीद अंग्रेज सिंह की माता बलविंदर कौर ने ज्ञापन देकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के वादे को पूरा करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11:30 बजे आयुक्त दीपक रावत एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महिला शौचालय में पुरुषों के जाने पर एसडीएम को बोर्ड लगाने को कहा। इसके बाद एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचे। आयुक्त ने सरकार बनाम चल रहे वादों की पत्रावलियों की पड़ताल की। एक वाद में लगातार 9 बार अंतिम अवसर देने पर आयुक्त ने कार्रवाई को अवहेलना बताया। आयुक्त के 143 के मामलों में पत्रावलियों की पड़ताल के दौरान एसडीएम और अन्य अधिकारी आनलाइन और ऑफलाइन लंबित होने का कारण नहीं समझा पाए। आयुक्त ने कहा कि यह कैसा कार्य चल रहा है। वहां एडीएम अशोक जोशी, तहसीलदार अक्षय भट्ट, शासकीय अधिवक्ता रमेशनाथ, राजस्व निरीक्षक सुनीतिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुधार की है बेहद जरूरत
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि हर फरियादी जल्द ही मामले का निस्तारण चाहता है, लेकिन समय और पारदर्शीता से निस्तारण नहीं किया गया। बैंक में बंधक जमीन सहित अन्य कई मामले ऐसे हैं जिन्हें आराम से निस्तारण किया जा सकता था। वादी को अनावश्यक रूप से लगातार तिथि दी जाती रही है। शासकीय अधिवक्ता की ओर से सरकार पक्ष नहीं सुना गया है। इन सभी मामलों में अनुपालन जांच आख्या एक महीने में कराने के निर्देश एडीएम अशोक जोशी को दिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed