फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Awas Yojana flat dream fulfilled Uttarakhand news in hindi

पीएम आवास योजना: अपना फ्लैट लेने का देख रहे हैं सपना तो जरूर होगा पूरा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी और उठाएं फायदा

Sat, 17 Sep 2022 04:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 04:44 PM IST
सार

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों के आवास बन चुके हैं लेकिन शहरी क्षेत्रों में भूमि न मिलने से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवास नहीं बन सके हैं। इसके लिए भूमि का अड़ंगा चल रहा था। पीएम आवास योजना के भवन निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन
PM Awas Yojana flat dream fulfilled Uttarakhand news in hindi
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी क्षेत्रों में कम कीमत पर अपना फ्लैट लेने का सपना देख रहे जरूरतमंद लोगों का सपना जल्द साकार हो सकेगा। ऊधम सिंह नगर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से 4224 फ्लैट बनाने की तैयारी है। रुद्रपुर के बागवाला में 1872 और काशीपुर के कनकपुर और मानपुर में 2352 फ्लैट बनाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आवासहीन लोगों के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में पीएम आवास योजना शुरू की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों के आवास बन चुके हैं लेकिन शहरी क्षेत्रों में भूमि न मिलने से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवास नहीं बन सके हैं। इसके लिए भूमि का अड़ंगा चल रहा था।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पहले मोदी मैदान में पीएम आवास बनाने की तैयारी चल रही थी लेकिन हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में रुद्रपुर के बागवाला स्थित राजस्व विभाग की छह हेक्टेयर जमीन में पीएम आवास योजना के भवन निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। रुद्रपुर के पांच हजार लोगों ने फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से पात्र लोगों को ही फ्लैट दिए जाएंगे। प्रत्येक आवास के निर्माण पर छह लाख रुपये का खर्च आएगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक आवास पर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। शेष साढ़े तीन लाख रुपये की राशि का ऋण स्वीकृत कराया जाएगा।


ये भी पढ़ें...Scam In Recruitment: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों के लिए सरकार तलाश रही विकल्प, पांच सदस्यीय समिति गठित

जिले में शहरी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से 4224 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से रुद्रपुर में 1872 और काशीपुर में 2352 फ्लैट बनाए जाएंगे। सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इससे जरूरतमंद लोगों को अपना घर मिल सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed