फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five SI line spot in IG tour, one suspended

Udham Singh Nagar News: आईजी के दौरे में पांच एसआई लाइन हाजिर, एक निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Five SI line spot in IG tour, one suspended
रुद्रपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण करते आईजी नीलेश आनंद भरणे व एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों, ड्यूटी में लापरवाही बरतने और विवेचनाओं को लंबित रखने पर पांच दरोगाओं पर कार्रवाई हुई है। आईजी ने एक को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

शनिवार को आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस लाइन, ट्रांजिट कैंप थाना और कोतवाली का निरीक्षण किया। ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात एसआई मनोज कुमार को अवैध शराब की बिक्री न रोक पाने, ड्यूटी में लापरवाही बरतने और महिला छेड़छाड़ संबंधी अपराधों में कार्रवाई न करने के आरोप में निलंबित किया गया। अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लापरवाही बरतने पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्य को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि विवेचनाओं को लंबित रखने पर एसआई ललित चौधरी, मुकेश रावत, विकास रावत व अनुराग सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
दरोगाओं के प्रदर्शन की समीक्षा के निर्देश
आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एसएसपी और एसपी सिटी को सभी दरोगाओं का प्रदर्शन चार्ट बनाकर 15 दिन में उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। हलका प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का आदेश दिया है। आईजी ने सभी दरोगाओं को अवैध शराब, नशा व महिला छेड़छाड़ संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed