Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five players of the state will participate in Brazil Para Badminton

Udham Singh Nagar News: ब्राजील पैरा बैडमिंटन में प्रतिभाग करेंगे प्रदेश के पांच खिलाड़ी

Mon, 20 Mar 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five players of the state will participate in Brazil Para Badminton
- पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन इवेंट में खेलेंगे मनोज, मनदीप, चिराग, प्रेमा, निर्मला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में प्रदेश के पांच अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, मनदीप कौर, चिराग बरेठा, प्रेमा विश्वास और निर्मला मेहता प्रतिभाग करेंगी। यहां जीतने पर वह वर्ष 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।

पेरिस ओलंपिक के पैरा बैडमिंटन खेल का पहला क्वालीफाइंग राउंड स्पेन में हुआ था। इसमें रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने एसएल-3 श्रेणी में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। बाजपुर की गोल्डन गर्ल मनदीप कौर ने एसएल-3 श्रेणी एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। काशीपुर के चिराग बरेठा ने एसयू-5 श्रेणी में खेलते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। अब तीनों पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्राजील के साउ पाउला शहर में 10 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भाग लेंगे। इनके साथ ही दिनेशपुर की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास व्हीलचेयर श्रेणी में भाग लेंगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में कार्यरत बाजपुर निवासी निर्मला मेहता भी व्हीलचेयर श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

-
फोटो-20आरडीपी01पी- मनोज सरकार।
02पी- मनदीप कौर।
03पी- चिराग बरेठा।
04पी- प्रेमा विश्वास।
05पी- निर्मला मेहता।
-
चयन राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed