फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five irrigation canals were inspected, irrigation canals will be cleaned before monsoon.

Udham Singh Nagar News: पांच सिंचाई नहरों का किया निरीक्षण, मानसून से पहले की जाएगी सिंचाई नहरों की सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five irrigation canals were inspected, irrigation canals will be cleaned before monsoon.
खटीमा में सिंचाई नहर का निरीक्षण करते अ​धिकारी व भाजपा कार्यकर्ता। -संवाद
खटीमा। मानसून में जलभराव की आशंका को देखते हुए सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरी क्षेत्र में बहने वाली पांच नहरों का निरीक्षण किया। नहरों में सिल्ट के अलावा घास और गंदगी पाई गई। इन नहरों की शीघ्र सफाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता यशपाल सिंह, भाजपा जिला मंत्री किशोर जोशी ने टीम के साथ नदन्ना नहर के किनारे वाली सिंचाई नहर, गोसीकुआं से मुंडेली, कंजाबाग, भूड़़ मलोलिया आदि स्थानों पर बहने वाली नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। सहायक अभियंता यशपाल सिंह ने कहा कि मंगलवार से सभी नहरों की बारी-बारी से सफाई की जाएगी। मानसून से पहले सभी नहरों की सफाई कर दी जाएगी, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न रहे। वहां प्रकाश शर्मा, हरेंद्र राणा, मनोज खड़ायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed