{"_id":"5eeccae18ebc3e43082bdbe2","slug":"five-infected-outbreaks-including-mother-and-daughter-in-khatima-mother-daughter-from-delhi-each-positive-from-mumbai-gurugram-faridabad38","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में दिल्ली से आईं मां-बेटी समेत पांच कोरोना संक्रमित निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में दिल्ली से आईं मां-बेटी समेत पांच कोरोना संक्रमित निकले
विज्ञापन
खटीमा। शुक्रवार को एक साथ पांच लोगों के संक्रमित होने की जांच रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पांच में मां-बेटी दिल्ली और एक-एक मुंबई, गुरुग्राम व फरीदाबाद से आए हैं।
विज्ञापन
सभी 13 जून को खटीमा पहुंचे और उनको स्वास्थ्य टीम द्वारा जनजाति छात्रावास में क्वारंटीन किया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि उनका यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही रुद्रपुर भेज रहे हैं, जबकि 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्षेत्र में अभी तक कोरोना संक्रमित मिले सभी मामले अन्य नगरों से आए लोगों के सामने आए हैं।
शुक्रवार की शाम 12 लोगों की कोरोना वायरस जांच सैंपल की रिपोर्ट आई, जो 14 जून को भेजी गई थी। नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि 12 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें मुंबई से अपने पति के साथ 13 जून को आई क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय महिला संक्रमित व उसके पति की निगेटिव आई है, जबकि 13 जून को ही दिल्ली से एक परिवार आया जिसमें 35 वर्षीय मां व उसकी पुत्री निकली है। इसके अलावा 13 जून को ही नोएडा से आए 33 वर्षीय व्यक्ति व फरीदाबाद से भी 13 जून को ही आए 35 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन
सभी पांचों संक्रमितों को राजकीय जनजाति छात्रावास में क्वारंटीन किए गए हैं। सभी पांचों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है।
इधर, राजकीय जनजाति छात्रावास क्वारंटीन वार्ड के नोडल अधिकारी राजीव सोलंकी ने बताया कि वार्ड को सैनिटाइज व उनके संपर्क में रहे कर्मचारियों जैसे सफाई कर्मी आदि का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है और सतर्कता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन