फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   First temporary cyber station of Kumaon opened in Rudrapur

रुद्रपुर में खुला कुमाऊं का पहला अस्थायी साइबर थाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
First temporary cyber station of Kumaon opened in Rudrapur
रुद्रपुर में साइबर थाने का रिबन काटकर शुभारंभ करते एसएसपी व एसटीएफ के एएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नए साल के पहले दिन कुमाऊं के लोगों को बड़ी सौगात मिली। रुद्रपुर स्थित पुरानी सिडकुल पुलिस चौकी में कुमाऊं परिक्षेत्र का पहला अस्थायी साइबर थाना खुल गया है। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा पाठ के साथ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसटीएफ के एडिशनल एसपी स्वतंत्र कुमार ने रिबन काटकर थाने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसएसपी कुंवर ने कहा कि कुमाऊं में साइबर थाना खोलने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए रुद्रपुर में जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। कुमाऊं में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को कम करने के लिए पुरानी सिडकुल पुलिस चौकी में अस्थायी साइबर थाना खोल दिया गया है। इससे तराई ही नहीं पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को भी साइबर ठगी होने पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एसटीएफ के एडिशनल एसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि साइबर थाने का प्रभारी ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि थाने में 12 सदस्यीय टीम रहेगी, जिसमें साइबर थाना प्रभारी के अलावा एक साइबर विशेषज्ञ, दो दरोगा, दो मुख्य आरक्षी, चार आरक्षी, एक चालक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, एसटीएफ के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह, एसआई एचएन जोशी, सेवानिवृत्त एसआई डीआर टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाने के फायदे
- कुमाऊं परिक्षेत्र में काम करेगा। साइबर क्राइम से संबंधित कोई भी पीड़ित ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है।
- साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।
- लोगों की सुविधा के लिए मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है।
- मैनुअल भी शिकायत दर्ज होगी।
टीम का काम
थाने में शिकायत दर्ज की जाएगी। साइबर थाने देहरादून में काम कर चुके अनुभवी स्टाफ को नियुक्त किया गया है। आर्थिक ठगी के मामले में संबंधित सर्विस के गेट-वे से तत्काल पत्राचार और सर्विलांस की मदद से पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों के मामलों में कार्य करने के साथ ही संबंधित जिलों की पुलिस को मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed