फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   firing near the BJP leader home

भाजपा नेता के आवास के पास कार सवार बदमाश ने की फायरिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
firing near the BJP leader home
गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर। वार्ड नंबर 2 निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज गंभीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की देर शाम काले रंग की कार में सवार व्यक्ति ने उनके आवास की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जैसे वह घर से बाहर निकले, कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश चंद नगरकोटी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली और मौके से 32 बोर की पिस्टल के साथ खोखे बरामद किए। सूचना पर देर शाम थानाध्यक्ष गदरपुर जसविंदर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। इसके बाद रविवार की देर रात अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र नगरकोटी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज गंभीर ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बहरहाल देर शाम हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed