{"_id":"61e1bb09dabaef075e38ca06","slug":"firing-in-sitarganj-sitarganj-news-hld450965766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने लगाया बेटे की कार पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान ने लगाया बेटे की कार पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
Firing in Sitarganj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पूर्व प्रधान ने बाइक सवार पांच लोगों पर बेटे और भतीजे की कार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कहा कि गोली लगने से उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों समेत पांच के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि हल्दुवा के पूर्व प्रधान सावेपुर गांव निवासी अंग्रेज सिंह ने तहरीर देकर कहा कि बीती दस जनवरी को उनका बेटा हरमन सिंह व भतीजा अर्शप्रीत कार से सितारगंज गया था। रात नौ बजे दोनों कार से सावेपुर घर आ रहे थे। आरोप लगाया कि रास्ते में चीनी मिल से सरकड़ा मोड़ पर पहुंचे तो दो बाइकों से आए पांच आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हरमन के दाहिने कंधे में गोली लगने से हालत गंभीर है और हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज चल रहा है।
पूर्व प्रधान ने बताया कि घायल उनके बेटे हरमन ने आरोपियों की पहचान सरकड़ा गांव के जसप्रीत सिंह, उसका भाई विक्की, यूपी के बिलेहरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत निवासी दिलबाग सिंह व बड़ापुरा थाना अमरिया के अमरप्रीत सिंह एवं एक अन्य के रूप में की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।