Rudrapur: रंजिशन तहेरे भाई के घर के बार की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना; बाइक पर साथी संग आया था अभियुक्त
इंदिरा काॅलोनी में बाइक पर साथी के साथ आए युवक ने तहेरे भाई के घर के बाहर तमंचे से दो बार फायर किए। दोनों गोली घर के लोहे के गेट पर लगी। इससे परिवार और मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विस्तार
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा काॅलोनी में बाइक पर साथी के साथ आए युवक ने तहेरे भाई के घर के बाहर तमंचे से दो बार फायर किए। दोनों गोली घर के लोहे के गेट पर लगी। इससे परिवार और मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
इंदिरा काॅलोनी गली नंबर छह निवासी सरदार जगजीत सिंह विर्क अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम घर पर बच्चे थे। जगजीत घर पर नहीं थे। इसी बीच बिलासपुर के डिबडिबा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। उसने गालीगलौज की और तमंचा निकालकर घर की ओर दो बार फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर बच्चे बाहर आए। अचानक हुई फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर आदर्श काॅलोनी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद इंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।
पत्नी और बच्ची छोड़ गए, हमें मानता है जिम्मेदार : बलवीर कौर
जगजीत सिंह मां बलवीर कौर ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उनके देवर का बेटा है। बलबीर कौर के अनुसार आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने उसका घर बर्बाद किया और वह उनका घर बर्बाद करेगा। उसने रात में फिर आने की धमकी दी है। महिला के अनुसार आरोपी से उनकी दुश्मनी नहीं है। उसकी पत्नी और बच्ची छोड़कर चले गए। इसकी वजह से वह उनको जिम्मेदार बताकर रंजिश रखता है।
सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की घटना कैद हुई है। गोली दरवाजे पर लगी है और किसी को चोट नहीं आई है। वादी पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी
नवंबर में दो तमंचों के साथ पकड़ा गया था आरोपी
अपने रिश्तेदार के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी नवंबर में दो तमंचों के साथ कार में पकड़ा गया था। आदर्श काॅलोनी पुलिस ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उसको दबोचा था। आरोपी की कार सीज की गई थी और वर्तमान में कार चौकी में ही खड़ी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.