{"_id":"5810e8ae4f1c1bcc75bc401c","slug":"fireworks-decorate-mud-off-save-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के दिए सजाओ पटाखे बंद कर पर्यावरण बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के दिए सजाओ पटाखे बंद कर पर्यावरण बचाओ
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसके पब्लिक स्कूल मझोला में कक्षा एक से छह तक के बच्चों द्वारा मिट्टी के दिए सजाओ, कक्षा सात से 12 तक के बच्चों के लिए पटाखे रोको पर्यावरण बचाओ पर कार्ड बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बेजोड़ कला प्रस्तुत करते हुए मिट्टी के मनमोहक दिए बनाए। वहीं जूनियर एवं इंटर के प्रतिभागी छात्रों ने पटाखे रोको, पर्यावरण बचाओ पर कार्ड बनाए और स्लोगन लिखकर पटाखों से फैलते प्रदूषण रोकने के संदेश दिया।
प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दीपावली त्योहार की जानकारी देते हुए आतिशबाजी के बजाय मिट्टी के दिए जलाने को कहा। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मयंक, जसदीप कौर, सुखजीत कौर, मनप्रीत कौर, सोनू अग्रवाल प्रथम, अक्षिता सिंह, रूचि सिंह, इति अग्रवाल, अंश जिंदल, दिशा सिंह, जसप्रीत कौर ने द्वितीय और हरमनजोत सिंह, राशि सिंह, हर्षिता राणा, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन एनसी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भवानी लेला, सरला बदलानी, अंजलि, श्वेता, रेनू, सतपाल आदि मौजूद थे।