{"_id":"69e7ceb6c0618b6fe40b6754","slug":"fire-set-to-10-acres-of-wheat-crop-farmers-lay-siege-to-police-station-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-141897-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दस एकड़ गेहूं की फसल में लगाई आग, किसानों ने किया कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दस एकड़ गेहूं की फसल में लगाई आग, किसानों ने किया कोतवाली का घेराव
Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव विक्रमपुर स्थित दस एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान ने लोगों के साथ कोतवाल का घेराव कर तहरीर देते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव रानीनगर फौजी कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की शाम पांच बजे उनके गांव विक्रमपुर स्थित दस एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल में एक व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे वह जलकर राख हो गया।
आरोप है कि विपक्षी ने पहले उन्हें धमकी दी थी कि उनकी बात नहीं मानने पर वह उसकी गेहूं फसल को जलाकर राख कर देंगे। मंगलवार को पीड़ित के साथ किसान एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान का घेराव कर तहरीर सौंपी और आरोपी के खलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
वहां भाकियू नेता विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर, गुरप्रीत सिंह ढिल्लन, हरदेव चहल, विक्रम, प्रभशरण, हरपाल, शीतल, राजवीर चीमा, विरेंद्र सिंह आदि थे।