{"_id":"5ca8f01abdec22144a2738e6","slug":"fire-in-khatima-fibers-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान
Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट पेपर के ढेर में लगी आग को बुझाती दमकल गाड़ी व कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की प्रमुख खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री के वेस्ट पेपर यार्ड में विदेश से आयात वेस्ट पेपर के ढेर में आग लग गई। इससे फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मियों में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के दो वाहन और फैक्ट्री कर्मियों ने आग को बुझाया। फैक्ट्री उपाध्यक्ष अचल शर्मा ने बताया कि करीब 65-70 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के कर्मचारी दोपहर दो बजे भोजन के लिए गए थे। इसी बीच करीब सवा दो बजे वेस्ट पेपर यार्ड में रखे वेस्ट पेपर के ढेर से अचानक धुआं उठता देखते ही हड़कंप मच गया। तत्काल फैक्ट्री में साइरन बचते ही फैक्ट्री कर्मी आग बुझाने में जुट गए। फैक्ट्री के सीएमडी आरसी रस्तोगी, डायरेक्टर निपुण रस्तोगी, उपाध्यक्ष अचल शर्मा आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
एफएसओ गोविंद सिंह असवाल ने दो दमकल वाहनों और फायर कर्मियों के साथ पहुंचकर आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। शाम करीब छह बजे आग को पूरी तरह से बुझाने के बाद दमकल कर्मी लौट गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री के अधिकारी अचल शर्मा ने बताया कि पेपर उत्पादन के लिए वेस्ट पेपर विदेशों से आयात किया गया था, जिसके एक ढेर में अचानक आग लग गई।
इधर, आग के कारणों पर एफएसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है। इस दौरान फैक्ट्री मैनेजर पल्प अनुज चौधरी, एचआर हेड एलएस चमियाल, एमजे अंसारी समेत आदि मौजूद रहे।