{"_id":"6711911f6ff2b897e109d1c4","slug":"fire-broke-out-in-vegetable-market-due-to-short-circuit-goods-burnt-khatima-news-c-236-1-ktm1001-106147-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग, सामान जला
Fri, 18 Oct 2024 04:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। सब्जी मंडी में बुधवार रात एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
सब्जी मंडी स्थित आबिद की दुकान कुमाऊं ब्रेकर्स में मध्यरात्रि के समय अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की चपेट में आने से दुकान के बगल में सब्जी की दो फड़ भी जल गई।
फायर यूनिट का पानी समाप्त होने पर नजदी के फायर हाइड्रेंट से दो वाहन को मंगाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। इस दौरान राजेंद्र सिंह मल्ल, सुंदर सिंह, भवान सिंह, प्रदीप कुमार आदि थे।