फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire broke out in the huts, six-year-old child burnt to death

Udham Singh Nagar News: झोपड़ियों में लगी आग, छह साल के बच्चे झुलसकर की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:20 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the huts, six-year-old child burnt to death
सितारगंज। क्षेत्र में भीषण आगजनी में 14 झोपड़ियां जल गई। आग से झुलसकर झोपड़ी में छिपे बालक की मौत हो गई जबकि आग की चपेट में आकर चार घोड़े और एक खच्चर भी बुरी तरह झुलस गए। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। आग की घटना के बाद यह परिवार बेघर हो गए हैं। तहसीलदार और सीओ ने राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम के साथ घटना का जायजा लिया। मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवारों को गांव के ही प्राथमिक स्कूल में ठहराया। जहां उनके भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सोमवार सायं करीब छह बजे ग्राम पंडरी में मो. आसिफ की झोपड़ी में आग लग गई। आसिफ और उसकी पत्नी मजदूरी करने गए थे। उनका बड़ा बेटा मो. शान, दो जुड़वां बेटे मो. जीशान और मो. नईम (छह), दो बेटियां घर पर खेल रहे थे। इसी बीच आग लगने पर जीशान आग की चपेट आ गया। इससे उसकी जलकर मौत हो गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते अली हसन, जब्बार, शकील, सलमान, शाहरुख, सादिक शाह, उस्मान, यूसुफ, इसुब, अलाउद्दीन, आमिर खान, इरशाद अली और यूनुस की झोपड़ी भी धू-धूकर जल उठीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और राजस्व, अग्निशमन विभाग, पुलिस को आगजनी की सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही सभी झोपड़ियां जल गईं। इससे झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, अनाज आदि नष्ट हो गए। दमकल कर्मियों ने दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसी भी परिवार का एक दाना अनाज या कोई भी सामान नहीं बचा। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर आगजनी की जानकारी ली। तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि आगजनी में पीड़ित परिवारों के करीब 120 लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। बताया कि आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी तक 13 प्रभावित परिवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें अली हसन के दो घोड़े और सादिक शाह के घोड़े और एक खच्चर भी झुलस गए। जिन्हें रस्सियां काटकर बाहर निकाला गया। आग के कारण यह पांच जानवर जंगल की ओर भाग निकले हैं। खबर लिखे जाने तक राजस्व और पुलिस टीमें परिवारों को रेस्क्यू कर उन्हें सरकारी स्कूल में ठहराने में जुटीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed