Kashipur News: शार्ट सर्किट से ज्वैलरी की दुकान में लगी आग, किसी प्रकार का जान माल का नहीं हुआ नुकसान
काशीपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विस्तार
काशीपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मुख्य बाजार स्थित अलंकार ज्वैलर्स की दुकान की तीसरे मंजिल पर पंखे में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। दुकान संचालक महेश अग्रवाल ने बताया कि अचानक सीढि़यों से धुआं आने लगा। बाहर आकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग तीसरे मंजिल पर लगी थी। दुकान के कमरे में घुसने का बाहर से कोई रास्ता नहीं होने के चलते पीछे की दीवार को तोड़ना पड़ा।
इसके बाद फायरमैन अंदर गए और स्प्रे से आग पर काबू पाया। फायरमैन अर्जुन सिंह ने बताया कि वेंटिलेशन न होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। काफी कोशिश करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि घटना में जान माल व अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
साप्ताहिक बंदी के दिन खुली थी दुकान
आम दिनों में बुधवार के दिन बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन नवरात्रि के चलते ज्यादातर दुकानें खुली थी। इसलिए आग की सूचना तुरंत लग गई और उस पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.