फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire brigade and police gypsy damaged by truck collision

ट्रक की टक्कर से फायर बिग्रेड और पुलिस जिप्सी क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade and police gypsy damaged by truck collision
बाजपुर। कोतवाली के सामने एक ट्रक की टक्कर से दमकल की गाड़ी और पुलिस की जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई जिस पर हंगामा हो गया। घटना के दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। जिप्सी के पास दो सिपाही भी खड़े थे जिन्होंने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के धरने के चलते प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से दमकल की गाड़ी कोतवाली के सामने खड़ी की गई थी। कांग्रेस का धरना समाप्त होते ही मुख्य मार्ग पर आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान एक ट्रक ने दमकल की गाड़ी को टक्कर मार दी। दमकल की गाड़ी आगे खड़ी पुलिस की जिप्सी से टकरा गई। हादसे में दमकल की गाड़ी और पुलिस की जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल की गाड़ी का पाइप टूटने से उसमें भरा पानी सड़क पर बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि ट्रक मालिक से क्षतिग्रस्त वाहनों को ठीक कराने की बातचीत चल रही है। ट्रक चालक ने मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी थी जिससे घबराकर चालक दमकल की गाड़ी से टकरा गया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed