Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in battery recycling plant in kashipur

Kashipur: बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में धधकी आग, दो लोग झुलसे; तीन घंटे बाद पाया काबू...बड़ा हादसा बचा

Mon, 27 May 2024 12:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 May 2024 12:10 PM IST
सार

काशीपुर में महुआखेड़ा गंज स्थित बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में आग लग गई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Fire in battery recycling plant in kashipur
बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में धधकी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में महुआखेड़ा गंज स्थित बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में आग लग गई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते हुए एक छोटा धमाका भी हुआ, लेकिन किसी तरह की हानि नहीं हुई है। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे महुआखेड़ागंज स्थित भारत ट्रेडिंग कंपनी रीसाइकलिंग प्लांट में रखे मोबिल ऑयल में अचानक आग गई। इससे फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर फायर स्टेशन से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोविंदराम आर्य के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से दो होज की एक लाइन बनाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया। आग इतनी भीषण थी कि जसपुर फायर स्टेशन, श्रावंथी एनर्जी और बहल पेपर मिल की फायर यूनिटों को भी बुलाया गया। इस दौरान सभी फायर यूनिटों ने कड़ी मशक्कत के बाद फोम मेकिंग ब्रांच से आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- कौसानी में विस्फोट: पर्यटन नगरी में दिन में होती घटना तो हो सकता था बड़ा नुकसान, इस समय बंद था रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदराम आर्य ने बताया कि शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका है, जो वहां रखे मोबिल ऑयल के 5000 लीटर के टैंक में लग गई। बताया कि फायर यूनिट के पहुंचने से पहले दो लोग आग बुझाने के प्रयास में मामूली झुलस गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। टीम में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, चालक संदीप शर्मा, फायरमैन अमरीश कुमार, पुष्कर सिंह, जगदीश प्रसाद, सनी कुमार, पंकज कुमार, सीता, रश्मि, रिंकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed