{"_id":"5fb564c28ebc3e9bab1b90cb","slug":"fire-at-kamdhenu-samiti-rudrapur-news-hld40440383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामधेनु दुग्ध समिति और टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामधेनु दुग्ध समिति और टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
शांतिपुरी में दुग्ध समिति से निकलती आग की लपटें।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरी। क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर दो स्थित कामधेनु दुग्ध समिति भवन और टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुग्ध समिति में रखे अभिलेखों के साथ ही टेंट हाउस का सारा सामान जल गया। इसके अलावा अन्य भवन में रह रहे दो किराएदारों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शांतिपुरी नंबर दो में कामधेनु दुग्ध समिति के भवन परिसर में सैनिक भवन और पंचायत भवन भी है। परिसर से सटकर रौतेला टेंट हाउस और पीछे स्थित भवन में दो किरायदार रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे टेंट हाउस और दुग्ध समिति भवन में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण करते हुए समिति के पीछे स्थित भवन में रह रहे किराएदारों के कमरों तक पहुंच गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग केे दो और टाटा कंपनी के दमकल वाहन की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से देवेंद्र रौतेला का टेंट हाउस जलकर नष्ट हो गया।
दूसरे भवन में रहने वाले दो किरायदारों उमेश पांडे और अन्य किरायदार का सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा दुग्ध समिति में रखे सभी अभिलेखों के साथ दूध जांचने वाले उपकरण और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए। बुधवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, विनोद कोरंगा, टीकम कोरंगा सहित अन्य लोगों ने टेंट हाउस और अन्य जगहों पर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने टेंट स्वामी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इधर, किच्छा तहसील से तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने भी मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से हजारों का सामान जला
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार देर रात को रामजीवनपुर निवासी सोनू पुत्र करतार सिंह एक दुकान पर गया था। इसी दौरान उसकी झोपड़ी में अचानक आग लगने से कीमती सामान जल गया। आसपास रहने वाले लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित सोनू ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला। झोपड़ी में रखा टीवी, कपड़े, एक मोबाइल, जेवर, अनाज, कुर्सियां, चारपाई आदि जल गए।