फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR lodged against six people including husband

Udham Singh Nagar News: पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six people including husband
सितारगंज। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। साथ ही उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पंडरी निवासी रियाज बानो ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी पुत्री गुलिस्ता का विवाह गांव सनेकपुर, हाफिजगंज (बरेली), यूपी निवासी अफसर से हुआ था। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुर इकबाल, सास फातिमा, देवर हसरत, ननद यासमीन और चाचा आरिफ कम दहेज लाने का ताना देने लगे। ससुरालियों ने गुलिस्ता का जबरन दो बार गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसके पति अफसर का एक युवती से अवैध संबंध हैं। इस बात का विरोध करने पर ससुरालियों ने उससे मारपीट की। साथ ही उसके पति का दूसरा विवाह करने की भी धमकी दी। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed