फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Daeth in Bajpur

बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR For Daeth in Bajpur
फोटो बाजपुर कोतवाली में तहरीर देते मृतका के परिजन। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात चीनी मिल कालोनी निवासी सुनील की पत्नी शिवानी (21) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की तीखी झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर मामला शांत किया। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई अनिल निवासी नगर के मोहल्ला राजीवनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति सुनील, ससुर राम सरन, देवर विकास प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति सुनील, ससुर राम सरन और देवर विकास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति सुनील और ससुर राम सरन को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। इधर परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed