{"_id":"633b370880a6bc6d62509364","slug":"finance-minister-gave-instructions-to-stop-tax-evasion-kashipur-news-hld4778758159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री ने दिए कर चोरी रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री ने दिए कर चोरी रोकने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जीएसटी बढ़ाने और कर चोरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े राज्यकर दाताओं को सम्मानित करने को भी कहा।
रविवार को काशीपुर के कृषि उत्पादन मंडी समिति सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राज्य में टैक्स बढ़ाने के लिए नए रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया। कहा कि रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के लिए समय- समय कैंप लगाए जाएं। साथ ही फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए आवेदन के समय पिछली तीन आईटीआर ली जाए। कहा कि पंजीयन के बाद आईटीसी का लाभ लेकर रजिस्ट्रेशन समाप्त करने वालों पर धारा 73 ए, 74 और 122 के तहत पेनाल्टी वसूली जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य का कर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के माध्यम से व्यापारियों को जानकारी दी जाए। बैठक में पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, पराग अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राज्य कर उपायुक्त ज्ञानचंद, सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका, सहायक आयुक्त पूजा पांडे, राज्य कर अधिकारी संध्या, पूरन चंद्र जोशी, विनोद पवार आदि थे। संवाद