फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   filling of potholes in haldwani-rudrapur road

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी-रामपुर मार्ग के गड्ढे भरे गए

Sun, 10 Sep 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
filling of potholes in haldwani-rudrapur road
रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग के भरे गए गड्ढे।-संवाद
रुद्रपुर। रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले हल्द्वानी स्टेट हाईवे के गड्ढों का भरान शुरू हो गया है। ब्रिडकुल कंपनी की ओर से सड़क के पेचवर्क का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी-रामपुर मार्ग पर गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर चार किमी में 40 गड्ढे शीर्षक से समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। ब्रिडकुल के अधिकारियों ने सड़क के गड्ढों का भरान शुरू करवा दिया है। ब्रिडकुल के प्राेजेेक्ट मैनेजर आकाश भट्ट ने बताया कि सड़क के सभी गड्ढों का भरान किया जा रहा है। शनिवार को बारिश के कारण सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बाधित हुआ है। इस 21 किमी लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है, वर्तमान इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। इसके लिए 58 लाख करोड़ का बजट मिला है। मौसम साफ होते ही चौड़ीकरण और डामरीकरण दोनों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क जलमग्न होने से दुर्घटना का खतरा
काशीपुर। शहर में बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के पास निकासी नाला बंद हो गया। जलभराव से सड़क जलमग्न हो गई। दुकानों में पानी घुसने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आक्रोशित दुकानदारों ने कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर जलनिकासी की मांग की। केलाखेड़ा के सरकड़ी तिराहे पर क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से दुर्घटना का खतरा रहा। इससे बचने के लिए राहगीरों को काफी परेशानी हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क पर बने गड्ढे पाटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed