Udham Singh Nagar News: ईद की नमाज के बाद आपस में भिड़े दो पक्ष, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद
एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चारूबेटा गांव में ईद की नमाज अदा की गई। उसके बाद गांव के ही एक पक्ष के आरिफ, जिशान, शमशाद, इरशाद, नसीर, इस्माइल एवं दूसरे पक्ष के रईसुद्दीन व आरिफ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही एक दूसरे को मारने-पीटने के लिए आमादा हो गए। सू
विस्तार
चारूबेटा गांव में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बड़ा की दोनों ही पक्ष थाने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध किया है। शनिवार को चारूबेटा में ईद की नमाज के बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। लोगों ने मामले को किसी तरह शांत कराया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश, अगले सात दिन भारी
मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चारूबेटा गांव में ईद की नमाज अदा की गई। उसके बाद गांव के ही एक पक्ष के आरिफ, जिशान, शमशाद, इरशाद, नसीर, इस्माइल एवं दूसरे पक्ष के रईसुद्दीन व आरिफ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही एक दूसरे को मारने-पीटने के लिए आमादा हो गए। सूचना पर दोनों ही पक्षों को कोतवाली तलब किया गया। एसएसआई कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया है।