फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fight after collision between truck and car, two injured

Udham Singh Nagar News: ट्रक और कार की भिड़ंत के बाद मारपीट, दो घायल

Fri, 17 May 2024 04:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Fight after collision between truck and car, two injured
रुद्रपुर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मामले में कार्यवाही के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

यूनिटी लाॅ कालेज रुद्रपुर के प्राचार्य डाॅ. कुंदन सिंह राठौर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बुधवार रात वह कार से अपने साथी अनिल चौधरी के साथ काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से जा रहे थे। कार को अनिल चौधरी चला रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से आए ट्रक ने कार पर टक्कर मार दी और भाग निकला। अनिल ने ट्रक का पीछा कर 100 मीटर दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने वहां मौजूद दूसरे ट्रक चालकों के साथ मिलकर अनिल की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनिल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने घटना की जांच कर दोषी चालक और मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इधर इम्पीरियल ग्रीन निवासी मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार की रात उनका ट्रक रेलवे माल गोदाम से फ्लाईओवर के नीचे से होकर सिडकुल जा रहा था। इसी बीच कार चालक ने उनके ट्रक के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने लोहे की राॅड से उसके ट्रक चालक जगन लाल की पिटाई की और सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed