फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fever death of a child in Bazpur

बाजपुर में बुखार से एक बालिका की मौत

Sun, 27 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव मुंडिया कला निवासी रहीस अहमद की सात वर्षीय पुत्री अलीशा की बुखार से मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोपहर अलीशा को तेज बुखार आया उसके पूरे शरीर में दर्द था। अलीशा को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। प्रधान लियाकत अली ने बताया कि गांव के दो लोग आशिंकत डेंगू से ग्रस्त है। प्रधान ने बालिका की मौत भी डेंगू बुखार से होने की बात कही है। प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को मौखिक रुप से सूचित भी किया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे है। प्रधान के अनुसार देर रात बालिका का दफन कर दिया गया। बता दें कि क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डेंगू के चार मरीजों को इलाज चल रहा है। जिसमें तीन मरीज यूपी के रामपुर क्षेत्र के बताये गये हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. वीके तिलारा के अनुसार सीएचसी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। जबकि  एक आशंकित डेंगू मरीज को हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed