{"_id":"5bc63487bdec22696c1d0fd6","slug":"females-will-contest-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद नहीं लड़ सकते तो पत्नी या मां को चुनाव लड़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद नहीं लड़ सकते तो पत्नी या मां को चुनाव लड़ाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद पार्षद बनने का ख्वाब देख रहे दावेदारों को झटका लगा है। सीट आरक्षित होने से चुनाव मैदान से बाहर हुए नेताओं ने अपनी पत्नी या मां को चुनाव लड़ाने का मन बनाया है। कुछ ने तो सोशल मीडिया में बाकायदा चुनावी पोस्टर जारी कर दिए हैे।
विज्ञापन
19 अनारक्षित सीटों में से भी कुछ महिलाएं चुनाव मैदान में किस्मत आजमाती दिख सकती हैं। नगर निगम में मेयर और वार्डों में पार्षद बनने के लिए दावेदार लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। लेकिन रुद्रपुर के मेयर का पद अनुसूचित जाति और वार्डों के आरक्षण तय होने के बाद कइयों के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया। मसलन 40 वार्डों में से 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें दो पिछड़ी जाति महिला और तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में जब महिला सीट हो गई हैं तो इन वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार अब राजनैतिक प्रभाव कायम रखने के लिए अपनी पत्नी या मां को मैदान उतारने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ ने तो सोशल मीडिया में पत्नी या माता के साथ खुद का फोटो जारी कर वार्ड से चुनाव लड़ाने का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन
कुछ तो रामलीला, दुर्गा पूजा महोत्सव और अन्य आयोजनों में भी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।