फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   females can get bebenfit of Sukhad seva today

बहन, मां जी आओ ‘सुखद’ रिश्ते की शुरूआत करें 

Sun, 18 Feb 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sun, 18 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
females can get bebenfit of Sukhad seva today
रुद्रपुर में अनुबंधित वाहन में लगाया गया सुखद सेवा का स्टीकर। - फोटो : Amar Ujala

यातायात निदेशालय की पहल पर आज रुद्रपुर सहित पांच थाना क्षेत्रों में महिलाएं सुखद योजना का लाभ ले सकेंगी। योजना के तहत चयनित क्षेत्रों में महिलाओं को निशुल्क पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सात जगहें चिन्हित करने के साथ ही 30 विक्रम और मैजिक की व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से जारी नंबरों पर संपर्क या फिर चयनित जगहों पर जाकर महिलाएं सुविधा का लाभ लेंगी। रविवार को यातायात निदेशक केवल खुराना योजना के ट्रायल का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


महिलाओं से पुलिस से जोड़ने, सुरक्षित माहौल देने के मकसद से यातायात पुलिस ने देहरादून में सुखद सेवा की शुरुआत की थी। इसमें 2200 महिलाओं ने सुविधा का लाभ उठाते हुए इस अनूठी पहल की सराहना की थी। देहरादून में योजना को मिली कामयाबी के बाद ट्रायल के तौर पर रुद्रपुर में रविवार को शुरू किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी। शर्त यह है कि सेवा का लाभ लेते समय महिला या युवती के साथ कोई पुरुष नहीं होगा। योजना को सफल बनाने के लिए निदेशालय से एसआई मनमोहन रावत के नेतृत्व चार सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है। सीपीयू टीम भी योजना की सफलता के लिए भागीदारी करेगी। 
विज्ञापन


यहां-यहां पर मिलेगी सुविधा 
महिलाओं की सुविधा के लिए रुद्रपुर के इंदिरा चौक, डीडी चौक, दिनेशपुर के मुख्य चौक, पंतनगर के पत्थरचट्टा, सिडकुल, गदरपुर के मुख्य बाजार और किच्छा के आदित्य चौक पर प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर विक्रम और मैजिक खड़े रहेंगे। इन वाहनों में सुखद सेवा के स्टीकर लगे होंगे। यहां से महिलाओं को उनके बताई जगह पर चालक मुफ्त में छोड़ा जाएगा। यातायात प्रभारी और योजना के नोडल अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि डीडी चौक से पंतनगर, सिडकुल, दिनेशपुर इंद्रा चौक से किच्छा, दिनेशपुर, गदरपुर और गाबा चौक से सिडकुल, दिनेशपुर और किच्छा के लिए वाहनों का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर सीट बुक कराई जा सकती है 
महिलाएं चिन्हित जगहों पर पहुंचने के लिए पुलिस के कंट्रोल रूम 100 नंबर के साथ ही 9997191401, 8449309140 और 9536773300 पर संपर्क कर वाहन में सीट बुक कर सकती है। 

ट्रैफिक कर्मियों और चालकों की ब्रीफिंग 
रुद्रपुर। यातायात निदेशालय से आई टीम ने सुखद योजना को लेकर ट्रैफिक कर्मियों और अनुबंधित वाहनों के चालकों की ब्रीफिंग की। उन्हें बताया गया कि देहरादून में किस तरीके से योजना को लागू किया गया था। चालकों को महिलाओं से अच्छा व्यवहार करने की बात कही गई। इसके अलावा सभी 30 वाहनों में सुखद सेवा का स्टीकर भी लगाया गया। 


रविवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महिलाएं रुद्रपुर सहित पांच थाना क्षेत्रों में सुखद सेवा का लाभ ले सकेंगी। अगर रुद्रपुर में सेवा को अच्छा रिस्पांस मिला तो हर महीने के तीसरे रविवार को यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। इन थाना क्षेत्रों में फोन करने वाली महिलाओं को बताई गई जगहों से पिक कर गंतव्य तक छोड़ा जाएगा।, लेकिन यह ड्रॉपिंग इन पांच थाना क्षेत्रों के सर्किल में ही होनी चाहिए। 
केवल खुराना, यातायात निदेशक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed