{"_id":"6647c1116abd19d5ea010bdd","slug":"female-doctor-accused-of-indecency-rudrapur-news-c-235-1-ksp1005-111810-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप
Sat, 18 May 2024 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता से शिकायत की।
आरोप है कि 23 अप्रैल 2024 को आशा कार्यकर्ता मतेश्वरी देवी एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर गई थी। यहां प्रसव न कराकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को भी मतेश्वरी एक अन्य महिला मरीज को लेकर पीएचसी पहुंची। तब भी उक्त महिला चिकित्सक ने आशा से अभद्रता करते हुए अस्पताल नहीं आने की चेतावनी दे दी। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमएस को प्रमाण के लिए एक वीडियो भी सौंपा और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है जो अपनी जांच कर रिपोर्ट देगी। वहीं जिस महिला चिकित्सक की शिकायत की गई है उनका कहना है कि पहले आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ अभद्रता की थी, तब उन्होंने आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने भी अपनी ओर से सीएमएस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।