फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female advocate hanged herself under suspicious circumstances in kashipur

Suicide Case: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अधिवक्ता ने लगाई फांसी...मौत, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा

Thu, 22 Aug 2024 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Aug 2024 05:14 PM IST
सार

काशीपुर में एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Female advocate hanged herself under suspicious circumstances in kashipur
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता घर की दूसरी मंजिल के कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली। सुसाइड नोट में महिला ने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

आवास-विकास निवासी तेजवीर सिंह की बेटी रेवा लेहाल (25) नैनीताल हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थी। वह 16 अगस्त को घर आई थी। बुधवार शाम वह कमरे में चली गई थी। घर में उसके अलावा मां जसविंदर कौर ही मौजूद थी। रात करीब आठ बजे मां ऊपर वाले कमरे में गई तो रेवा का शव पंखे से लटका था। इस पर जसविंदर कौर ने अपने बेटे हरजीत को फोन कर घर बुलाया। दोनों फंदे की रस्सी काटी और रेवा को उतारकर पास में स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ में तेजवीर ने मृतका की ओर से लिखा गया एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इधर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक रेवा की मौत फंदा लगाने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। स्वयं को मानसिक रूप से परेशान रहने का उल्लेख किया है। साथ ही परिवार में माता-पिता के बीच चल रहा विवाद भी कारण है। बहुत सी ऐसी बातें लिखी हैं, जिनसे स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह क्या कहना चाह रही थी। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी।
- अभय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed