{"_id":"622115b511e13f4095205eaa","slug":"fee-structure-should-be-display-on-board-rudrapur-news-hld4553744112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें फीस का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें फीस का ब्योरा
विज्ञापन
दिनेशपुर में विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की बैठक लेते सीईओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड क्षेत्र के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने आगामी सत्र में विद्यालय के ऑनलाइन पंजीकरण और बच्चों को स्कूल में दी जाने मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों से ली जाने वाली फीस का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें।
किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 84 निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने भाग लिया। सीईओ आर्य ने कहा कि विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीकरण होना है। उन्होंने सभी स्कूलों में बच्चों को भौतिक और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्कूलों में सीसीटीवी लगाने, आग से बचाव के लिए स्कूल में समुचित व्यवस्था करने, फीस की स्थिति स्पष्ट कर उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने व अभिभावकों के साथ मीटिंग करके फीस के बारे में उन्हें भी नियमित रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधकों ने अपनी अपनी समस्याएं भी रखी।
विज्ञापन
बैठक में उप खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, बीआरसी समन्वयक मोहनलाल, विजय शंकर, अमरजीत बजाज, सतेंद्र सिंह मान, रविंद्र पाल सिंह, सुभाष, संजय शाह, वीरेश सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे। संवाद