फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fear of bear in Sitarganj Sidcul, danger in traffic at night

Udham Singh Nagar News: सितारगंज सिडकुल में भालू से भय, रात में आवागमन में खतरा

Wed, 25 Feb 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fear of bear in Sitarganj Sidcul, danger in traffic at night
सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में भालू के विचरण से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती 20 फरवरी की रात भालू अपने बच्चों के साथ के इंजीनियरिंग परिसर में घुस गया। आए दिन मुख्य मार्गों पर बच्चों के साथ घूमता दिखता है। उद्यमियों ने जान के खतरे की आशंका जताते हुए बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों से भालू और उसके शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सितारगंज के औद्योगिक पार्क क्षेत्र में लंबे समय से भालू दिख रहे हैं। रात में अकेले आवागमन में जान का खतरा बना रहता फैक्टरियों में रात की शिफ्ट में काम करने के लिए रोजाना सैकड़ों श्रमिक पैदल, साइकिल और बाइकों से शक्तिफार्म, सितारगंज, चोरगलिया व अन्य ग्रामीण अंचलों से सिडकुल पहुंचते हैं। सिडकुल क्षेत्र में कई प्लाटों में झाड़ियां होने से यहां भालू ने अपना आशियाना बना रखा है। भालू के साथ उसके बच्चे भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

--
बच्चों के साथ अधिक आक्रामक हो जाता है भालू
सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने बताया कि 20 फरवरी को भालू अपने एक बच्चे के साथ औद्योगिक पार्क की इंजीनियरिंग कंपनी में घुस गया था। वहां सौ से अधिक लोग काम कर रहे थे। भालू के परिसर में घुसने से अफरातफरी मच गई थी। कर्मचारियों ने शोरगुल व लाठियां भांजकर किसी तरह भालू व उसके बच्चे को परिसर से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों के साथ भालू अधिक आक्रामक हो जाता है जिससे हमले की आशंका बढ़ जाती है। एसोसिएशन की ओर से वन विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भालू व उसके बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व वन मंत्री से मुलाकात की जाएगी। किशनपुर रेंज के वन दरोगा संजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चल रही है। लोगों को रात में अकेले नहीं चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed