{"_id":"6213e27f4f42f3517935a5f1","slug":"father-son-died-in-road-accident-kashipur-news-hld454383894","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत, दूसरे बेटे का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत, दूसरे बेटे का हाथ कटा
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर विलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर)। शादी में शरीक होकर बाइक से लौट रहे दंपती और दो जुड़वा बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे का हाथ उसके शरीर से अलग हो गया। हादसे में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
काशीपुर के ग्राम दभोरा टांडा मुस्तकम निवासी मित्रपाल (32) अपनी पत्नी सुमन (28) और जुड़वा बच्चों बिहान (2) व विमान (2) के साथ रविवार को पत्नी की चचेरी बहन की शादी में ग्राम रतनपुरा गए थे। शादी के बाद सोमवार को मित्रपाल परिवार के साथ अपने साले के घर बाजपुर पहुंचे और देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम रामपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में मित्रपाल और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई और विमान के शरीर से हाथ कटकर अलग हो गया। सुमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि बाइक सड़क किनारे पड़ी थी और सभी लोग खून में लथपथ था। सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाजपुर अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल बीएस बृजवाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से एंबुलेंस में लगी ऑक्सीजन विमान को लगाई गई। ऑक्सीजन नहीं मिलने से विमान को भी खतरा हो सकता था। मित्रपाल की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके दो भाई और चार बहनें हैं। मित्रपाल ने मजदूरी कर तीन बहनों और एक भाई की शादी कर दी है।

दोनों जुड़वा बच्चे बिहान और विमान- फोटो : KASHIPUR

मित्रपाल का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR