फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father misdeed minor daughter in rudrapur

Rudrapur Crime: पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी; केस दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 04:43 PM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Father misdeed minor daughter in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाॅक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed