फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father held hostage and beaten, son bleeds to death for protesting

Udham Singh Nagar News: पिता को बंधक बनाकर पीटा, विरोध पर बेटे को किया लहूलुहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Father held hostage and beaten, son bleeds to death for protesting
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की सुभाष काॅलोनी में चार युवकों पर एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटे को भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 29, सुभाष कॉलोनी निवासी जाकिर ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात को वह किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में खड़े नजीम, अरमान, सूरज व शाहरूख उसे खींचते हुए कमरे में ले गए और मारपीट की। उसने घर पहुंचकर बेटे को जानकारी दी। जब बेटे ने आरोपियों के पास जाकर घटना पर विरोध जताया तो उस पर भी हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed