{"_id":"66f63468c0a6020a9a0b854b","slug":"father-attacked-with-iron-rod-and-took-the-life-of-14-year-old-child-in-sultanpur-patti-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नशेड़ी पिता ने रॉड से हमला कर 14 साल के बेटे को मार डाला, गड्ढे में शव दफनाते समय चाची ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नशेड़ी पिता ने रॉड से हमला कर 14 साल के बेटे को मार डाला, गड्ढे में शव दफनाते समय चाची ने देखा
Fri, 27 Sep 2024 09:58 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:58 AM IST
सार
नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली। वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली। वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया तो 14 वर्षीय बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमशंकर बच्चे को घर के आंगन में दफनाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। प्रेमशंकर चीखते हुए बोला मैंने अपना बेटा मार दिया, तुझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे और प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ अन्न राम आर्य भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता प्रेम शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे को रॉड बरामद कर लिया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अन्नराम आर्य, सीओ बाजपुर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन