फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father and son shot dead in rudrapur

दोहरे हत्याकांड से दहला रुद्रपुर: पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, बेटे ने भागकर बचाई जान; इस वजह से था विवाद

Mon, 28 Apr 2025 09:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 09:51 AM IST
सार

रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार की तड़के दोहरा हत्याकांड हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Father and son shot dead in rudrapur
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर की प्रमुख गल्ला मंडी सोमवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अपनी दुकान पर हो रहे अवैध कब्जे को विरोध करने पर लोगों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बड़े बेटे पर गोली चलाई, मगर उसने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की। इस मामले में दो नामजद सहित अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस हमलावरों को चिन्ह्ति कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईश्वर कालोनी निवासी गुरमेज सिंह संधू (62)की गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स नाम से दुकान है। यह दुकान उन्होंने आठ महीने पहले बैंक की नीलामी में खरीदी थी। सोमवार की तड़के करीब दो बजे उनको दुकान में अवैध कब्जा होने की सूचना मिली थी। वे अपने छोटे बेटे मनप्रीत सिंह (28) के साथ बाइक पर दुकान की तरफ निकल गए और पीछे बड़ा बेटा सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी स्कूटी पर दुकान की ओर निकला था। जब गुरमेज और मनप्रीत दुकान पर पहुंचे तो जेसीबी से दुकान की दीवार ढहाकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। जब उन्होंने रोकाना चाहा तो मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र के अनुसार दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों ने उनके भाई मनप्रीत की छाती और पिता गुरमेज के पैर पर गोली मार दी। बदमाशों ने उन पर फायर किए, मगर वे बाल-बाल बच गए। उन्हाेंने तत्काल पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी। दोनों घायलाें को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। गोलीकांड के बाद कब्जे की कोशिश में जुटे लोग भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना कर अधीनस्थों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर मॉडल कॉलोनी निवासी दो भाई दिनेश सलूजा, अवधेश सलूजा के अलावा 10 से 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

नामजद दिनेश के पैर में लगी है गोली
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिनेश के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के कुछ समय बाद वह नाटकीय ढंग से कोतवाली पहुंच गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर नाटकीय ढंग से दिनेश को गोली लगने को कुछ लोग पेशबंदी के रूप में देख रहे हैं। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि एक पक्ष पूरी तैयारी के साथ कब्जा करने के लिए असलहों और वाहनों के साथ पहुंचा था। दूसरा पक्ष नींद से उठकर सीधे विरोध करने वहां पहुंच गया था। दो लोगों की हत्या करने के बाद एक हत्यारोपी के पैर में गोली लगना न सिर्फ संदेहजनक है बल्कि लोमहर्षक कांड को पेशबंदी दिखाने की कोशिश हो रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नामजद अभियुक्त दिनेश के पैर में गोली लगना संदेह जनक लग रहा है। इस पर टीम जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed