फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father And Daughter Died In Accident

Udham Singh Nagar News: कैंटर ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पिता-बेटी की मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Father And Daughter Died In Accident
पत्नी गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

उत्तराखंड-यूूपी सीमा पर टांडाविजैसी से जमीन देखकर स्कूटी से लौट रहे थे बनबसा के फागपुर
खटीमा-पीलीभीत मार्ग पर पोलीगंज अस्पताल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खटीमा-पीलीभीत मार्ग पर पोलीगंज के पास स्कूटी सवार दंपती को कैंटर ने टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में पिता -बेटी की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
शनिवार को फागपुर बनबसा(चंपावत) निवासी हरदेव सिंह(42) अपनी पत्नी सिमरनप्रीत कौर (35) और बेटी अर्शदीप(3) के साथ स्कूटी से उत्तराखंड यूपी सीमा स्थित टांडाविजैसी गांव में जमीन देखकर घर लौट रहे थे। दोपहर सवा बारह बजे पोलीगंज के पास अचानक एक टुकटुक चालक ने सड़क पर टुकटुक मोड़ दिया। इससे स्कूटी टुकटुक से टकरा गई और स्कूटी सवार पति, पत्नी व बेटी सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे कैंटर ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में हरदेव सिंह और उनकी बेटी अर्शदीप की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी सिमरनप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल महिला को पोलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पोलीगंज अस्पताल में भर्ती घायल सिमरनप्रीत को एंबुलेंस 108 से उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया। घटनास्थल से दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक हरदेव सिंह खेतीबाड़ी करते थे। हरदेव तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े पूरन सिंह सेना में कार्यरत है तथा छोटा भाई सतनाम सिंह हैं। मृतक की दो बेटियां शुभनीत कौर(6) और छोटी अर्शदीप(3) थीं। पिता-पुत्री की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। चौकी प्रभारी पिलख्वाल ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छह माह खरीदी थी चार एकड़ भूमि
खटीमा। घायल सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि छह माह पूर्व पति ने उत्तराखंड- यूपी सीमा पर टांडाविजैसी में लगभग चार एकड़ खेती की भूमि खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री हो गई थी लेकिन दाखिल खारिज नही हुई थी। जिसको लेकर लगातार वहां जाना हो रहा था। संवाद

इनसेट
चार मई को था अर्शदीप का जन्मदिन
खटीमा। अर्शदीप कौर का चार मई को जन्मदिन था। जिसको लेकर पिता हरदेव सिंह की ओर से घर पर तैयारियां की जा रही थीं। नियति को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार को दोनों पिता-पुत्री की हादसे में मौत हो गई। पिता-पुत्री की मौत के बाद अर्शदीप के जन्मदिन की तैयारियां धरी रह गईं। संवाद
- 29केटीएम15पी से 19पी तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed