फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers were given information about government schemes

Udham Singh Nagar News: किसानों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about government schemes
किसान विकास क्लब की बैठक में शामिल अधिकारी व कृषक। स्रोत क्लब
काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी काशीपुर के अतिथि गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने की। इस दौरान किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किसान विकास क्लब की बैठक बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी। इसमें किसानों ने मुरादाबाद-काशीपुर के निर्माणाधीन हाईवे की जद में आए खेतों व गांव में जलभराव को लेकर चिंता जताई। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास मित्तल से मुलाकात की। उन्होंने एक-दो दिन में मौके पर आकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अविरल सोलर काशीपुर सौर ऊर्जा के डिस्ट्रीब्यूटर विनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 85,800 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी शेखर शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन योजना के तहत पशु खरीदने के लिए बैंक से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक से अधिक पशुपालकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। अंत में पूर्व सांसद रहे केसी सिंह बाबा की पत्नी मणि माला सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। वहां पर परमजीत सिंह, क्लब के संरक्षक रवि कुमार सिंह, संजय रावल, राजवीर मिश्रा, डॉ. अशोक अरोरा, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो....05पी...किसान विकास क्लब की बैठक में शामिल अधिकारी व कृषक। स्रोत क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed