फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protest.

तीन कृषि कानून रद्द होने तक रहेंगे नंगे पैर, नहीं ग्रहण करेंगे अन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest.
रुद्रपुर गोल मार्केट गुरुद्वारा के सामने सतपाल का स्वागत करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
कृषि कानून रद्द होने तक नंगे पैर रहेंगे, अन्न भी नहीं खाएंगे
विज्ञापन

- नंगे पैर पदयात्रा से लौटे सतपाल का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नंगे पैर गाजीपुर बार्डर तक पदयात्रा कर वापस लौटने पर किसान सतपाल सिंह ठुकराल का स्वागत किया गया। सतपाल ने कृषि कानून रद्द होने तक नंगे पैर ही रहने और अन्न ग्रहण नहीं करने का संकल्प लिया है।
मंगलवार शाम गुरुद्वारा गोल मार्केट पहुंचे रुद्रपुर निवासी सतपाल ठुकराल का गुरुद्वारा कमेटी के लोगों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सतपाल ने कहा कि 13 सितंबर से नंगे पैर रुद्रपुर से गाजीपुर बार्डर के लिए पदयात्रा शुरू की थी। जगह-जगह किसानों और लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। गाजीपुर बार्डर पहुंचने पर उन्होंने किसानों की शहादत की धरती पर मत्था टेककर नमन किया था। इसके बाद शीशगंज गुरुद्वारा दिल्ली जाकर अरदास की थी। कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से किसान गाजीपुर बार्डर पर डटे हुए हैं और पूरे देश में कानूनों के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे हैं। इस आंदोलन में सैकड़ों किसान शहादत दे चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार कानूनों को रद्द करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि नंगे पैर चलकर और अन्न त्यागकर उन्होंने शहादत देने वाले किसानों का दर्द महसूस किया है। उन्होंने 27 फरवरी से अन्न त्यागा है। वह सिर्फ दूध और फल ही ग्रहण करते हैं। कहा कि जब तक काले कानून रद्द नहीं होते हैं तब तक नंगे पैर रहेंगे और अन्न नहीं ग्रहण करेंगे। कहा कि सरकार को हठ छोड़कर कानूनों को रद्द करना चाहिए। वहां पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसपाल भट्टी, पूर्व प्रधान सुरमुख सिंह विर्क, मंजीत मक्कड़, डॉ. सुकुमार मंडल, अमन ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 22आरडीपी 08पी: रुद्रपुर के गोल मार्केट गुरुद्वारा के सामने सतपाल का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed