फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest

कृषि कानूनों के खिलाफ परिजनों के साथ सड़क में उतरे किसान, मौन जूलूस निकाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest
फोटो करम सिंह पड्डा - फोटो : BAZPUR
दिनेशपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने परिजनों के साथ शहर में मौन जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर को गुरुद्वारा माता साहिब परिसर में क्षेत्रभर के किसान परिजनों के साथ एकत्र हुए।
विज्ञापन

तराई किसान संगठन के क्षेत्रीय संयोजक डॉ कुलवंत सिंह विर्क और किसान नेता शोभा सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मौन जुलूस को रवाना किया। जुलूस में शामिल किसान एवं उनके परिजन बांह पर काली पट्टी बांधकर, तख्ती, बैनर और झंडा लेकर लेकर चल रहे थे। पूरे नगर का भ्रमण कर जुलूस मुख्य चौराहा सुभाष चौक पर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां सभा में किसान नेता हरपाल सिंह मनेस ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जबरन कृषि कानून थोप रही है, जिसे मंजूर नहीं किया जाएगा। वहां जनरैल सिंह काली, हरपाल सिंह चीमा, गुरपेज सिंह, गुरमुख सिंह विर्क, राजू संधू, सर्वजीत सिंह, गुरपेज सिंह, जशनदीप सिंह चीमा, हर्षप्रीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मुठ्ठी मिट्टी और जल लेकर आज गाजीपुर जाएंगे किसान
बाजपुर/काशीपुर। भाकियू के प्रांतीय अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि एक मुठ्ठी मिट्टी और एक लोटा जल लेकर क्षेत्रभर के किसान बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर के लिए शनिवार को सुबह नौ बजे कूच करेंगे। पड्डा ने कहा कि उत्तराखंड और यूपी के विभिन्न स्थानों से किसान मुरादाबाद पहुंचकर एकत्र होंगे। वहां से रैली के रूप में गाजीपुर आंदोलन में शामिल होने केेे लिए रवाना होंगे।
बताया कि गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन मंच पर यूपी के डिबडिबा फार्म बिलासपुर रामपुर निवासी स्व. नवरीत सिंह सहित अन्य शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पड्डा ने बताया कि जसपुर, काशीपुर क्षेत्र के किसान मुरादाबाद मार्ग से जबकि बाजपुर क्षेत्र के किसान दोराहा स्थित एक होटल परिसर में एकत्र होंगे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने जिलेभर के किसानों से उनकी वार्ता हो चुकी है। इधर, भाकियू (युवा विंग) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि काशीपुर से 500 से अधिक किसान दिल्ली जाएंगे।

18 से चुकटी देवरिया में टोल वसूली का विरोध करेंगे किसान
रुद्रपुर। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम का एलान किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के टोल भी अनिश्चितकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। जब तक किसान आंदोलन चलेगा, टोल टैक्स वसूली नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किच्छा स्थित चुकटी देवरिया टोल को भी किसानों के लिए खोल दिया जाएगा। (ब्यूरो)

दिनेशपुर में मौन जुलूस निकालते किसान और परिजन।

दिनेशपुर में मौन जुलूस निकालते किसान और परिजन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed