फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer's protest in usnagar

Udham Singh Nagar News: टेनी की बर्खास्तगी तक जारी रखेंगे आंदोलन

Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer's protest in usnagar
रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में केंद्रीय मंत्री टेनी का पुतला फूंकते लोग। संवाद
सितारगंज। लखीमपुर खीरी कांड में शहीद किसानों की बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा ने काला दिवस मनाया। किसानों ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त और गिरफ्तारी की मांग भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में एकत्रित किसान व मजदूरों ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र की आजादी को बचाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को साथ आना चाहिए। वहां अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष लोहर सिंह राणा, जगीर सिंह, गुरसेवक सिंह महार, साहब सिंह, नवतेज पाल सिंह, सुरेश सिंह थे।
विज्ञापन


भाजपा किसान और मजदूर विरोध : मटियाली
रुद्रपुर। किसान और मजदूरों ने संयुक्त रूप से आंबेडकर पार्क में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला फूंका। भाकपा(माले) के जिला सचिव ललित मटियाली, कम्युनिटी पार्टी मार्क्सवादी के जिला मंत्री राजिंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमे अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। वहां पर एक्टू के नगर अध्यक्ष रविंद्र पाल, जगदेव सिंह, लखविंदर सिंह, नरेश कुमार, जसवीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, चरन सिंह, धर्मेंद्र पटेल, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर में कई संगठनों का प्रदर्शन
काशीपुर/बाजपुर। तराई किसान सगंठन, अन्नदाता किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रह, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन समेत विभिन्न संगठनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंका। वहां भाकियू एकता उग्रह के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह, पंकज गुप्ता, प्रताप सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, प्रेम प्रसाद आर्या आदि थे। बाजपुर में संयुक्त किसान मोर्चा बैनर तले किसानों ने शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। वहां जगतार सिंह बाजवा, बल्ली सिंह चीमा, रजनीत सिंह सोनू, विक्की रंधावा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed