फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest at Gazipur Border

गाजीपुर बार्डर में धरने पर बैठे जसपुर के किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest at Gazipur Border
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन की अपील पर एक बार फिर किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर धरन शुरू कर दिया है। सोमवार को जसपुर ब्लॉक से कई किसानों ने बार्डर पहुंचकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि उनके नेतृत्व में छह से अधिक किसान धरना देने के लिए सोमवार सुबह गाजीपुर पहुंच गए है। बुधवार को कुंडा क्षेत्र से किसान बॉर्डर पर पहुंचेंगे। उनके पहुंचने पर वे धरना स्थल से वापस लौटेंगे। 17 जून को 100 से अधिक युवा किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे। जिले के सभी ब्लॉक के किसानों की तिथिवार बॉर्डर पर पहुंचने की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वह खेती किसानी का काम निपटा कर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। जिला अध्यक्ष के साथ धरने पर बैठने वालों में शीतल सिंह बड़वाल, दीदार सिंह, रघुवीर सिंह, संजीव कुमार, जागीर सिंह, गुरबचन सिंह, जगतार सिंह, मलूक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed