फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest Against Agricultur Law

किसान ही नहीं मजदूर और मेहनकश जनता के खिलाफ हैं नए कानून

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest Against Agricultur Law
यूपी के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने में शामिल यूएस नगर के किसान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मजदूरों और किसानों ने धरना दिया और सभा की। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शुक्ला पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के मजदूरों-किसानों के खिलाफ कृषि कानून बनाकर उनका शोषण तेज करने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के किसान पिछले आठ दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार किसानों का दमन करने पर आमादा है। आरोप लगाया कि किसानों के खिलाफ बनाए गए कानून सिर्फ किसानों के ही नहीं बल्कि मजदूर और मेहनतकश जनता के भी खिलाफ हैं। सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली से हाथ खींचने की मंशा भी इसके तहत साफ है। कहा कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता है तो पांच दिसंबर को उद्योगपतियों और सरकार के गठजोड़ का पुतला दहन किया जाएगा। सभा से पूर्व भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। वहां श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान मासा के सुरेंद्र, भारतीय किसान यूनियन के तरनजीत सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश, मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल, अखिल भारतीय किसान महासभा के आनंद सिंह नेगी, भाकपा माले के ललित मटियाली, भारतीय किसान यूनियन के अक्षय बाबा,दलजीत सिंह, दिलजोत बाजवा, विक्रम संधू, शरण पुरेवाल, अकरम खान, चंदन मेवाड़ी, पूरन पांडे, महेंद्र सिंह, धीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed