{"_id":"5fe8d9b38ebc3e40fa4be635","slug":"farmers-played-plates-and-canister-at-the-picket-rudrapur-news-hld408937649","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने धरनास्थल पर थालियां और कनस्तर बजाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने धरनास्थल पर थालियां और कनस्तर बजाए
विज्ञापन
फोटो बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देती किसान बेटियां और अन्य लोग।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे ऊधमसिंह नगर समेत देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे किसानों ने धरनास्थल पर थालियां और कनस्तर बजाकर प्रतीकात्मक विरोध किया। किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों की उपेक्षा और उद्योगपतियों के हितों का विशेष ध्यान रखने का आरोप लगाया।
तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मन की बात के बजाय किसानों की बातें करनी चाहिए। आज देशभर का किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
विर्क ने बताया कि किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध करते हुए धरनास्थल पर थालियां और कनस्तर बजाए। वहां अमनदीप सिंह, नवतेजपाल सिंह, हीरा सिंह, गुरसेवक सिंह, विक्रम सिंह, प्रीतम सिंह, इंद्रपाल सिंह, संतोख सिंह, अमृतपाल सिंह आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
किसान बेटियों का धरना 18 वें दिन भी जारी रहा
बाजपुर। दिल्ली आंदोलन के समर्थन में शहीद भगत सिंह चौक पर चल रहा किसान बेटियों का धरना रविवार को 18 वें दिन भी जारी रहा। वहां पहुंची पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज करने की निंदा की। वहां पर जसकिरन कौर, प्रभजोत कौर, अमनदीप कौर, सपनदीप कौर, खुशप्रीत कौर, प्रभजोत सिंह आदि थे। (संवाद)

गाजीपुर बॉर्डर पर थालियां व कनस्तर बजाते ऊधम सिंह नगर के किसान।- फोटो : RUDRAPUR