फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers of Kashipur

गन्ना किसानों को बकाया भुगतान दिलाएं

Tue, 09 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 09 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Kashipur
काशीपुर के किसान - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में प्रदेश सरकार से यूपी की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गई। बंद पड़ी चीनी मिल पर किसानों का बकाया 27 करोड़ का भुगतान करने, वर्ग-4 की भूमि का विनियमितीकरण के लिए पुन: शासनादेश जारी करने की भी मांग उठी।

विज्ञापन


नवीन अनाज मंडी विश्रामगृह में सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री ने किसानों को सभी सुविधाएं दिलाने की बात कही थी। यूपी की योगी सरकार ने किसानों के एक लाख से कम के सभी कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के किसानों के भी एक लाख से कम के कर्जे माफ किए जाएं और सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन


बैठक में काशीपुर की बंद चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2007-08, वर्ष 2011-12 का बकाया लगभग 27 करोड़ का भुगतान करने की मांग की। वर्ग-4 की भूमि के नियमितीकरण के लिए 27 फरवरी 2016 का शासनादेश पुन: जारी करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता राजवीर मिश्रा और संचालन अरुण शर्मा ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, कुलदीप चीमा, बलजिंदर चीमा, टीका सैनी, कल्याण सिंह ढिल्लो, बलकार सिंह फौजी, जीत सिंह चीमा, चौधरी सुभाष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed