फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers in Ulani have hired watchmen to drive away stray animals.

Udham Singh Nagar News: उलानी में लावारिस पशुओं को भगाने के लिए किसानों ने रखे हैं चौकीदार

Fri, 23 Jan 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Ulani have hired watchmen to drive away stray animals.
मझोला। खटीमा में गोशाला निर्माण का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उलानी ग्राम सभा के सुनपहर, उलानी, मोहनपुर, मजगमी आदि गावों में लावारिस पशु खेतों में गेहूं, मटर, गन्ने की फसल को चट कर रहे हैं। कई किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए चौकीदार तक रखे हैं। कुछ स्वयं ही दिनभर पशुओं से खेतों से भगाने में लगे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लावारिस पशुओं से पूरा ग्रामीण क्षेत्र त्रस्त है। किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल को लावारिस पशु खा रहे हैं। कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कोट

लावारिस पशुओं से ग्रामीण परेशान है। खेतों में घूम रहे लावारिस पशु गेहूं, मटर की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तैयार लाई की फसल को रौंद के चले जाते हैं। खेतों की देखभाल के लिए चौकीदार को रखना पड़ रहा है। - हरदीप सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन


- लावारिस पशुओं को रोज खेतों से भगाना पड़ता है। खेती कई टुकड़ों में होने के कारण हर जगह जाकर लावारिस पशुओं को भगाना संभव नहीं हो पता है। अधिकतर समय खेत की रखवाली करने में ही निकल जाता है जिस कारण किसी काम के लिए घर से बाहर जाना मुश्किल होता है। - गुरमुख सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

-


लावारिस पशु गेहूं, गन्ना, मटर की खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान मेहनत से खेती करते हैं, लावारिस पशु कुछ समय में उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। उलानी ग्रामसभा के मजगमी गांव में तो 20 से 25 के झुंड में लावारिस पशु खेतों में घुस रहे हैं। - रसपाल सिंह, ग्रामीण


---

लावारिस पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। किसान सुबह, शाम और रात में भी लावारिस पशुओं को भगाने में लगे रहते हैं। प्रशासन से लावारिस पशुओं से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। - रजवंत कौर, ग्राम प्रधान उलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed