फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers got ot Gazipur Border.

गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers got ot Gazipur Border.
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक क्षेत्र के किसानों का एक जत्था मंगलवार सुबह गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गया। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में 250 किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर क्षेत्र के किसान श्री गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए। इस दौरान भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाई। पड्डा ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा आंदोलन अब कानूनों का वापस कराकर ही समाप्त होगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तराखंड और यूपी के लिए ब्लॉकवार रोस्टर निर्धारित किया है जिसके तहत ब्लॉकवार किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर जाएगा।
विज्ञापन

हर ब्लॉक का जत्था गाजीपुर बॉर्डर पर तीन दिन रुकने के बाद वापस लौटेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को तानाशाही के जरिए समाप्त करना चाहती है लेकिन किसान अपनी लड़ाई को अंतिम चरण तक लड़ेगा। वहां बाबा प्रताप सिंह, कुलविंद सिंह किंदा, दलजीत सिंह रंधावा दारा दिलेर रंधावा, सिमरन सिंह, जसपाल सिंह, मोहन सिंह, मलकीत सिंह, चरन सिंह, बल्देव सिंह, करन सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप बने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष
बाजपुर। गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने से पहले भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने गांव शिवपुरी निवासी प्रताप सिंह संधू को संगठन का बाजपुर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि ब्लॉकाध्यक्ष सुखदेव सिंह को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है। नवनियुक्त भाकियू ब्लॉकाध्यक्ष प्रताप सिंह संधू को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed