{"_id":"61994da0ee395055e61f72c7","slug":"farmers-got-honour-rudrapur-news-hld4451851173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने किसानों को सम्मानित किया, तो कहीं बंटीं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने किसानों को सम्मानित किया, तो कहीं बंटीं मिठाइयां
विज्ञापन
फौजी मटकोटा में किसान को सम्मानित करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक साल के लंबे किसान आंदोलन के बाद तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार की ओर से वापस लिए जाने की घोषणा पर जिले भर में लोगों ने खुशी व्यक्त की। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और समाज सेवियों ने इसे किसानों की जीत बताया। लोगों ने किसान नेताओं को सम्मानित किया तो मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
शनिवार को फौजी मटकोटा गांव में कांग्रेसियों ने किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसानों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि किसानों का संघर्ष रंग लाया है। किसान आंदोलन में कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रही।
तनेजा ने कहा कि यदि सरकार यह निर्णय पहले ले लेती तो सैकड़ों किसानों को शहीद नहीं होना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कैंडल मार्च निकालेगी। वहां दयाल सिंह, मोहन खेड़ा, बाबू खान, सुभाष गिरी, काबुल सिंह आदि थे। इधर, डीडी चौक पर समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सिंघल ने तीनों कृषि कानूनों के वापस होने की खुशी में लोगों को एक क्विंटल लड्डू बांटे। सिंघल ने कहा तीनों कृषि कानूनों की वापसी किसानों की असली जीत है। किसान देश का अन्नदाता है और उसका सम्मान सभी का सम्मान है। वहां पर सुखविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, हरजिंदर सिंह, गगन सिंह, आकाश रावत ,यशपाल वाली, आकाश वाली, सनी वाली आदि थे।

रुद्रपुर के डीडी चौक पर लड्डू बांटते समाजसेवी सुरेंद्र सिंघल।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन